भारत सरकार को लगातार पांचवें महीने हुआ ₹ 1.30 लाख करोड़ से ज्यादा का GST कलेक्शन
भारत में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच सरकार के लिए राहत की खबर है। फरवरी 2022 में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1,33,026 करोड़ रुपये हो गया। GST रिकवरी का यह आंकड़ा फरवरी 2021 के मुकाबले 18% ज्यादा है, वहीं, फऱवरी 2020 के मुकाबले 26% कलेक्शन बढ़ा है। भारत सरकार का रेवेन्यू फरवरी महीने में रेग्युलर सेटलमेंट के बाद 50,782 करोड़ रुपये रहा, इस दौरान राज्यों का टोटल रेवेन्यू 52,688 करोड़ रुपये हुआ है।