भारत सरकार ने जारी यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी
भारत सरकार की तरफ से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमे यूक्रेन में फंसे लोगों को बॉर्डर एरिया में ना जाने की सख्त हिदायत दी है। विदेश मंत्रालय सेे जारी बयान में कहा की, देश छोड़ने की कोशिश कर रहे नागरिकों को भारत सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर आगे नहीं बढ़ना चाहिए। यूक्रेन-रूस में चल रही जंग से हालात तनावपूर्ण है। जिस कारण यूक्रेन में करीब 20,000 भारतीय फंसे हुए है।