भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने लांच किया 36 उपग्रहों को ले जाने वाला भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट
इसरो ने आज श्रीहरिकोटा से 36 उपग्रहों को ले जाने वाले भारत के सबसे बड़े LVM3 रॉकेट का प्रक्षेपण किया। रॉकेट को आज सुबह 9:00 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से छोड़ा गया। LVM3 43.5 मीटर लंबा और 643 टन वजनी है, जिसे दूसरे लॉन्च पैड रॉकेट पोर्ट से उठाया गया था, वनवेब के 36 Gen1 उपग्रहों की अंतिम किस्त थी। वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए 36 उपग्रहों का पहला सेट 23 अक्टूबर, 2022 को लॉन्च किया गया था।