
फोटो: Times Of India
भारतीय हॉकी में अहम है ओडिशा का योगदान
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक में हॉकी को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया जिसके कारण हॉकी लोगो के लिए केंद्रबिंदु बना रहा। जिसमें पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक देश के नाम किया तथा महिला हॉकी टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई। हॉकी के उत्थान ओडिशा सरकार ने दोनो 'पुरुष और महिला हॉकी टीमों' को ओलंपिक के लिए स्पोन्शर किया तथा भारतीय हॉकी के लिए अगले पांच वर्षों तक हर स्तर पर खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हॉकी इंडिया संघ के साथ 150 करोड़ ₹ का समझौता किया। पहली बार किसी राज्य सरकार ने हॉकी टीमों को स्पोन्शर किया। इससे पूर्व 2018 में ओडिशा सरकार ने टाटा ग्रुप के साथ के साथ मिलकर हॉकी के आधुनिकीकरण और विश्वस्तरीय सुविधाओं के लिए हाई परफोर्मेंस सेंटर (HPC) की स्थापना के लिए करार किया। देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का निर्माण राउरकेला में तथा 2023 में हॉकी विश्व ओडिशा में होगा । हॉकी में शानदार प्रदर्शन के चलते अगले तीन वर्ष भारत के लिए महत्वपूर्ण होंगे, जिससे हर भारतीय 2024 के पेरिस ओलम्पिक में पदक की उम्मीद करता है।