भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है-अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यलय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे सपा प्रमुख व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार में जदयू भाजपा की सरकार पर तंज़ कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में होने वाली गड़बड़ी की बात करते हए उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया और कहा कि मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है।