भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई
भारतीय क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर के साथ सगाई कर ली है। सगाई समारोह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन परिसर में सम्पन्न हुआ। इस समारोह में 75 लोग शामिल हुए थे। इस समारोह में दोनों के परिवार और दोस्त शामिल हुए। दोनों पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे। जानकारी के मुताबिक 2022 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।