भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता स्वर्ण पदक
भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। उसने अफ्रीकी टीम को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में लॉन बॉल में भारत का पहला पदक है। देश को बर्मिंघम में चौथा स्वर्ण पदक मिला है। भारत ने लॉन बॉल में कोई मेडल नहीं जीता था 92 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है।