भारतीय महिला टीम ने सातवीं बार किया एशिया कप पर कब्जा
भारतीय महिला टीम ने 2022 के एशिया कप अपनी झोली में डाल लिया है। भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से मात दी और सातवीं बर खिताब पर कब्जा किया है। भारतीय टीम ने श्रीलंका की पारी को 65 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने 51 रन बनाते हुए भारतीय टीम को खिताब दिलवाया। भारत ने महज दो विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।