भारतीय फुटबॉल की आवाज नोवी कपाड़िया का निधन
भारतीय फुटबॉल की आवाज माने जाने वाले नोवी कपाड़िया का 68 वर्ष की उम्र में नवंबर 18 को निधन हो गया। उन्हें पिछले काफी समय से मोटर न्यूरोन की समस्या थी। बतौर पत्रकार और कमेंटेटर उन्होंने कई फीफा विश्व कप कवर किए थे। उन्हें भारतीय फुटबॉल से भी काफी लगाव था। उन्होंने भारतीय फुटबॉल पर 'Barefoot to Boots' नामक एक किताब भी लिखी थी। उनके निधन के बाद कई जानी मानी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।