भारतीय सीमा में घुसकर चीनी सेना ने अगवा किये 5 भारतीय - कांग्रेस विधायक ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीमा पर चीन से विवाद गलवान और पेंगोंग लेक के तरफ ज़्यादा सक्रिय है लेकिन चीन अपनी हरकतों से बाज़ ना आते हुए अब अरुणाचल प्रदेश में भी आतंक मचा आ रहा है। निनॉन्ग एरिंग जो कि अरुणाचल प्रदेश के ही कांग्रेस विधायक हैं, ने दावा किया है कि चीनी सेना ने पीपल्स लिबरेशन आर्मी की शह लेकर 5 भारतीयों को अगवा कर लिया है। यह घटना ऊपरी सुबनसिरी नामक जिले की बताई जा रही है।