भगवंत अनमोल के उपन्यास 'प्रमेय' को मिलेगा साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2022
साहित्य अकादमी की ओर से हिंदी भाषा के लिए युवा पुरस्कार 2022 के लिए भगवंत अनमोल के उपन्यास प्रमेय का चयन हुआ है। इसकी घोषणा अकादमी ने अगस्त 24 को की है। अकादमी के सचिव डॉ. के. श्रीनिवासराव ने जानकारी दी कि कार्यकारी मंडल की बैठक में अलग अलग भाषाओं के 23 लेखकों की कृतियों को पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है। इन पुरस्कारों का चयन तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया है।