
फ़ोटो: Mint
भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने मंत्री को किया बर्खास्त
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस का पंजाब सरकार बेहद सख्ती से पालन कर रही है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी ही सरकार के मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया। बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान को मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिले थे, जिसके बाद सीएम मान ने यह कार्रवाई की। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।