BMW ने लॉन्च किया मैक्सी-स्कूटर C 400 GT, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
मशहूर कार निर्माता कंपनी BMW ने अक्टूबर 13 को अपना नया स्कूटर मैक्सी-स्कूटर C 400 GT लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है। इस स्कूटर की कीमत एक आम कार से कहीं ज़्यादा है और यही इसे भारत का सबसे महंगा स्कूटर बनाता है। इसमें नया 350cc वाटर-कूल्ड सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है। इसके साथ ही यह स्कूटर 9.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।