चांद पर मौजूद है पानी, 6 लाख करोड़ किलो जमा पानी मिला
चांद की सतह पर पानी होने की जानकारी सामने आई है। नासा के वैज्ञानिक मार्क रॉबिन्सन ने कहा कि चांद पर वायुमंडल नहीं है और पर्यावरण बहुत एक्सट्रीम है। यहां पानी बनना या टिकना काफी मुश्किल है। 25 वर्षों पूर्व हाइड्रोजन मिलने पर संभावना जताई गई थी कि चांद पर बर्फ हो सकती है। जांच के बाद सामने आया कि चांद पर छह लाख करोड़ किलो पानी मौजूद है। अधिकतर पानी दोनों ध्रुवों पर है जो अंधकार में रहते हैं।