
फ़ोटो: Dainik Bhaskar
चाय की होम डिलीवरी करता है यह शख्स, एक महीने की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप
कोरोना महामारी के चलते सिक्योरटी गार्ड की नौकरी से हाथ धोने वाले रेवन शिंदे अब चाय बेचकर दुनिया के लिए मिसाल बन गए हैं। दरअसल महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले रेवन (28 वर्ष) ने पुणे में चाय की होम डिलीवरी सर्विस शुरू की है और रोज़ाना 1 हज़ार आर्डर के साथ वे महीने में करीब 2 लाख रुपए कमा रहे हैं। रेवन बताते है कि उन्होंने अब चाय डिलीवरी के लिए 5 और लड़के रख लिए हैं और सभी को चाय तैयार करने की ट्रेनिंग भी दी है।