चेन्नई के अस्पताल में हुआ झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज चेन्नई में निधन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए दुखद घटनाक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य ने अपना एक लोकप्रिय नेता खो दिया है। गौरतलब है कि महतो का चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीएम सोरेन ने ट्विटर पर लिखा"अपूरणीय क्षति! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।" शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दे।"