चीन का 'जासूसी' जहाज पहुंचा श्रीलंका, भारत ने जताया था ऐतराज
चीन का जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ अब श्रीलंका के बंदरगाह पर अगस्त 16 को पहुंचेगा। भारत सरकार ने श्रीलंका से इस जहाज को ना लाने का अनुरोध किया था जिसे श्रीलंका सरकार ने नहीं माना है। बता दें कि ये जहाज बैलेस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट्स से युक्त है। इससे पूर्व ये जहाज अगस्त 11 से 17 तक बंदरगाह पर रूकने वाला था। अब ये जहाज अगस्त 22 तक इस बंदरगाह पर रूकेगा।