
फ़ोटो: Aajtak
चीन पैंगोंग झील क्षेत्र में LAC के बेहद करीब कर रहा है पुल का निर्माण, महीनों से चल रहा कंस्ट्रक्शन
चीन लद्दाख की पैंगोंग झील के अपने कब्जे वाले इलाके में एक पुल का निर्माण कर रहा है। एलएसी के बेहद करीब दो महीने से इसका निर्माण चल रहा है। यह पुल पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों को जोड़ेगा, जिससे चीनी सेना झील के दोनों तरफ पहुंचेगी। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है। पुल बनने से चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी को पैंगोंग झील में विवादित क्षेत्रों तक पहुंच बनाने में आसानी हो जाएगी।