
फ़ोटो: Indiatoday
चीन सीमा पर सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ सिंह
इस साल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा महोत्सव उत्तराखंड में चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकी पर सेना व आईटीबीपी के जवानों के साथ मनाएंगे। जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह भारतीय सेना द्वारा दशहरा पर्व पर किए जाने वाले शास्त्र पूजन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वहीं, उत्तराखंड के चीन सीमा पर दो दिवसीय दौरे में राजनाथ सिंह का बद्रीनाथ जाकर दर्शन करने का भी कार्यक्रम लगभग तय बताया जा रहा है।