चक्रवाती तूफान अलर्ट के कारण 580 मरीजों को किया गया शिफ्ट
चक्रवाती तूफान तौकते के अलर्ट की वजह से मुंबई नगर निगम (BMC) ने कोविड केयर सेंटर से 580 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है। बीकेसी से 243, दहिसर से 183 और मुलुंड से 154 मरीजों को निकाला गया है। मौसम विभाग ने तूफान के चलते यहां 60-80 किमी प्रति घंटे से चलने वाली हवा का अलर्ट जारी किया है। वहीं शहर के लिए सम्पूर्ण लॉकडाउन पर भी विचार किया जा रहा है।