
फोटो: India TV
चंडीगढ़ में संपन्न हुई राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर 15 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय रिसोर्ट में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिजनों और खास दोस्तों की मौजूदगी में हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद से बॉलीवुड से दोनों के लिए बधाइयां आनी शुरू हो गई हैं। आयुष्मान खुराना, प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत तमाम हस्तियों ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।