चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप का कमाल, कांग्रेस को हुआ नुकसान
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 35 में से 14 सीटें जबकि भाजपा ने 12 सीटें जीती हैं। इस चुनाव में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खाते में सिर्फ 8 सीटें आई हैं जो कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। हालांकि इस चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ है।