चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने वायरल किया 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो, विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक छात्रा द्वारा लगभग 60 अन्य लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है l इस मामले की जांच साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। छात्रा को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।