चुनाव आयोग ने की चुनाव और लोकतंत्र पर निबंध प्रतियोगिता की शुरुआत
चुनाव आयोग युवाओं को एक लाख जीतने का मौका दे रहा है। दरअसल आयोग ने चुनाव और लोकतंत्र से संबंधित विषय पर निबंध लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जो अक्टूबर दो से नवंबर 21 तक चलेगी। ऑनलाइन आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में निबंध लिखा जा सकता है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में विश्लेषणात्मक क्षमता और लिखने की शैली विकसित करना है। प्रतियोगिता से संबंधित पूरा विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।