
फोटो: Down To Earth
COVID-19: भारत में बीते 24 घंटों में हुई 1,249 नए मामलों की पुष्टि, 7,927 हुई सक्रिय मामलों की संख्या
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,249 नए COVID-19 मामले दर्ज किए। इस दौरान दो लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। ताजा संक्रमण के साथ, सक्रिय मामले बढ़कर 7,927 हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 925 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिसके बाद संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,41,61,922 हो गई है।