
फोटो: Livemint
Covid-19: श्रीलंका ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाई पाबंदी
वर्तमान समय में भारत में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए श्रीलंका ने भारत से आने वाले सभी यात्रियों पर तत्काल रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। नगर विमानन प्राधिकरण के महानिदेशक ने मई 6 को कहा कि भारत के यात्रियों को श्रीलंका आने की अनुमति नहीं होगी। इससे पहले ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा चुका है।