CWG 2022: अन्नू रानी ने महिला भाला फेंक में जीता कांस्य पदक
अन्नू रानी ने भारत के लिए वूमेन्स जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता। अन्नू ने यह उपलब्धि 60 मीटर के बेस्ट अटेंप के साथ प्राप्त की है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अबतक 16 गोल्ड मेडल जीत चुका है, भारत ने 12 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत अभी तक कुल 47 मेडल जीते हैं। अन्नू रानी के साथ मेन्स ट्रिपल जंप में एल्डहॉस पॉल ने 17.03 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।