CWG 2022: अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में जीता रजत पदक
Commonwealth Games 2022 में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में भारत के अविनाश साबले ने रजत पदक हासिल किया। अविनाश ने 8 मिनट और 11.20 सेकेंड में इस दूरी को पूरा किया। पहले स्थान पर केन्या के अब्राहम किबिवोट रहे, जिन्होंने 8:11.15 के समय के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर केन्या के अमोस सीरम ने 8:16.83 समय के साथ अपनी जगह बनाई। पीएम मोदी ने अविनाश को स्टीपलचेज फाइनल में रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।