
फोटो: INDIAN EXPRESS
द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 का सुशांत सिंह राजपूत को मिला खिताब
द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की सूची में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को टॉप पर रखा गया है। ऑनलाइन वोट्स और इंटरनेट जूरी द्वारा किए गए फैसले के बाद सूची जारी की गई। सुशांत सिंह राजपूत का पिछले साल जून 14 को निधन हुआ था। इस सूची में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा विजय देवरकोंडा, आदित्य रॉय कपूर, विकी कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल रहे।