देश में आज मनाया जा रहा है नौसेना दिवस
देश में प्रतिवर्ष दिसंबर चार को नौसेना दिवस मनाया जाता है। नौसेना दिवस वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना के अद्भुत पराक्रम की याद में मनाया जाता है। दिसंबर चार, 1971 को भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन Trident को सफलतापूर्वक अंजाम देकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी थी। इस युद्ध में भारतीय नौसेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन Trident ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस अवसर देश के प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री समेत कई लोगों ने ट्वीट कर बधाई दी है।