देश में महिला किसानों की संख्या में लगातार हो रही है गिरावट
भारत में आंकड़ों के मुताबिक महिला किसानों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 9.59 करोड़ किसान हैं, जिनमें 7.30 करोड़ पुरुष और 2.28 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं, खेतों में मजदूरी करने वाले कुल 8.61 करोड़ हैं जिनमें 5.52 करोड़ पुरुष और 3.09 करोड़ महिलाएं हैं। 2001 में जहां महिला किसानों की संख्या 2.53 करोड़ थी, वहीं 2011 में घटकर 2.28 करोड़ रह गई, जबकि खेतिहर महिला मजदूरों की संख्या में 85.34 लाख का इजाफा हुआ है।