देश में मजदूरों के लिए सरकार ने लॉन्च किया 'ई-श्रम पोर्टल'
मोदी सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए अगस्त 26 को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है। इस पर कंस्ट्रक्शन वर्कर, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। पोर्टल की मदद से सरकार मजदूरों का एक पूरा डेटाबेस तैयार करेगी। इसके लिए केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय असंगठित क्षेत्र में करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर और श्रम कार्ड जारी करेगा। ये श्रम कार्ड देशभर में मान्य होगा।