
फोटो: Mid-Day
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत हुए धोखा धड़ी का शिकार
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के साथ हरियाणा के एक खिलाड़ी मृणांक सिंह ने 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। मृणांक ने ऋषभ को महंगी घड़ियां दिलाने की पेशकश की, जिसके बदले पंत से गहने व कई अन्य सामान लिया। मृणांक ने ऋषभ को बताया कि उसका महंगी घड़ियां, बैग आदि बेचने का कारोबार है, जहां से वस्तुएं उपलब्ध करा सकता है। मृणांक वर्तमान में मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में धोखा देने के आरोप में बंद है।