दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना ने भ्रष्टाचार के आरोप में छह अधिकारियों को निलंबित करने का दिया आदेश
दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने भ्रष्टाचार और आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने के आरोप में दिल्ली नगर निगम के छह अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया है। उपराज्यपाल ने करोल बाग में एक अनधिकृत निर्माण को कथित रूप से नियमित करने के मामले में एमसीडी के एक उप-पंजीयक के खिलाफ सीबीआई को मुकदमा चलाने की भी अनुमति दे दी है।