
फोटो: Facebook
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आज गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन जबरन वसूली मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस काम के लिए दोनों बदमाश अपने गिरोह के किशोरों का इस्तेमाल कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 हथियार भी बरामद किए हैं।