
फोटो: Niharika Times
दिल्ली में 17 मई से पानी की आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी से बिगड़ती स्थिति
बढ़ते तापमान के बीच दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने मई 16 को जानकारी दी देते हुए बताया कि मई 17 से राजधानी में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। अधिकारियों ने कहा कि यमुना के सूखने से वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला जल शोधन संयंत्रों की उत्पादन क्षमता में और गिरावट आई है। वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना का तालाब स्तर 674.50 फीट से कम होकर 669.40 फीट हो गया है। लोगों को कहा गया है कि वो पर्याप्त मात्रा में जल का भंडारण कर लें।