दिल्ली में आज से बढ़ेगी ठंड, इन राज्यो में बारिश का अनुमान
देश के पहाड़ी इलाको में लगातार बर्फबारी जारी है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में दिसंबर 30 को तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही कोहरे की भी आशंका जताई जा रही है। दिल्ली के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा आदि के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।