दिल्ली में अक्टूबर में टूटा 58 सालों का रिकॉर्ड, दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल दिल्ली में अक्टूबर महीने में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल अक्टूबर में सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रहता है। पूर्वानुमान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आकाश में बादल नहीं छाना तापमान में कमी आने का एक मुख्य कारण है। आगे उन्होने कहा कि दिल्ली में अब तक सबसे कम तापमान 31 अक्टूबर 1937 को 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।