
फोटो: Shutterstock
दिल्ली में बहन का पीछा करने से रोकने पर 17 वर्षीय युवक पर तीन लोगों ने चाकू से किया हमला
राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक 17 साल के लड़के को तीन लोगों ने चाकुओं से गोदकर कर बुरी तरह घायल कर दिया है। फिलहाल उसको एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। घटना दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र की बताई गयी है। पुलिस द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि चाकू मारने वाले तीनों लोग घायल लड़के की बहन का पीछा कर रहे थे और अश्लील कमेंट कर रहे थे। जिसके बाद लड़के ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसपर चाकू से हमला कर दिया।