दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल
पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता चरणजीत सिंह अटवाल दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। आज सुबह सुबह राजधानी दिल्ली में चरणजीत सिंह अटवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पंजाब में राजनीतिक फेरबदल जालंधर में होने वाले चुनावों से पहले देखने को मिल रहा है। अब शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए चरणजीत सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।