
फ़ोटो: Zee News
दिल्ली में गहरा सकता है पेयजल संकट, पड़ोसी राज्यों ने किए हाथ खड़े
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में पेयजल संकट गहराता ही जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के बाद उत्तरप्रदेश और हरियाणा ने भी पानी देने की योजना से हाथ खड़े कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में पानी के आदान प्रदान के लिए किए गए करार से उत्तरप्रदेश और हरियाणा पीछे हट गए हैं। दिल्ली को सिर्फ पीने के लिए लगभग 1,200 एमजीडी पानी की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है।