दिल्ली में जून 2021 तक सार्वजनिक स्थलों पर खुलेगा 750 से अधिक कैप्टिव चार्जिंग स्टेशन
दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 750 से अधिक कैप्टिव चार्जिंग स्टेशनों को शहर के सार्वजनिक स्थलों पर जून 2021 तक हर 3 किलोमीटर की दूरी पर उपयोग के लिए खोल सकती है। वर्तमान समय में दिल्ली में कुल 72 चार्जिंग स्टेशनों का संचालन किया जा रहा है। वहीं दिल्ली में धीमी गति के चार्जिंग स्टेशन को भी स्थापित करना अनिवार्य किया गया है। 10,000 चार्जिंग स्टेशन दिसंबर 2021 तक शहर में स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।