दिल्ली में लाल किले तक पहुंची उफनती हुई यमुना नदी
राष्ट्रीय राजधानी में आज बाढ़ का पानी लाल किले के अलावा दिल्ली के मेटकाफ रोड स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भी बाढ़ का पानी घुस गया। यमुना नदी में पानी का स्तर बढ़ने के बाद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। इसके अलावा सड़क और रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज 16 जुलाई तक बंद करने की घोषणा की।