दिल्ली में साल 2022 में दर्ज हुए डेंगू के कुल 126 मामले, जून में सामने आये कुल 15 मामले
MCD ने बताया कि साल 2022 में दिल्ली में अब तक डेंगू के कुल 126 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जून महीने में डेंगू के कुल 15 मामले दर्ज किये गए। इसके अलावा साल 2022 में अब तक चिकनगुनिया के 8 और मलेरिया के 21 मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि हमेशा बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी होती है पर इस बार जून महीने से ही डेंगू के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।