दिल्ली पुलिस ने एम्स के डॉक्टर से 13 करोड़ का गबन करने वाली महिला को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने सरकारी कोष से लगभग 13.85 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में 59 वर्षीय महिला (स्नेह रानी गुप्ता) को गिरफ्तार किया है। महिला ने दिल्ली एम्स स्थित राजेंद्र प्रसाद आई सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक को शिकार बनाया। शिकायत के मुताबिक अस्पताल का सामान खरीदने की बात कहने के बाद भी सामान की आपूर्ति महिला ने नहीं की। जांच में महिला को दोषी पाते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।