दिल्ली समेत कई जगहों पर सीएनजी और पीएनजी के दाम में हुई बढ़त
भारत सरकार द्वारा घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस के दाम में बढ़त अक्टूबर 2 की सुबह 6 बजे से लागू की गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने अक्टूबर 1 को कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस के दाम में बढ़त की घोषणा की थी। दिल्ली में अब सीएनजी के दाम ₹47.48 प्रति किलोग्राम और पीएनजी का मूल्य ₹33.01 प्रति घन मीटर बढ़ गए है। साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी ₹53.45 प्रति किलोग्राम और पीएनजी ₹32.86 प्रति घन मीटर हो गई है।