दिल्ली समेत कई राज्यो में बारिश का अनुमान, फिर बढ़ेगी ठंड
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है।इसी बीच जनवरी 21 से अगले तीन दिन दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यो में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते ठंड में और इजाफा होगा। वहीं उत्तर प्रदेश में भी बादल छाए रहेंगे और सुबह शाम कोहरा रहेगा। वहीं पश्चिमी हिमालय में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान में ई सप्ताह बारिश के साथ ओलावृष्टि के8 भी आशंका है।