दिल्ली समेत उत्तर भारत में नहीं रुक रहा है सर्दी का सितम
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इसके चलते न्यूनतम तापमान मे भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने जनवरी 23 को पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम यूपी, चंडीगढ में बारिश का अनुमान लगाया है। इसके चलते दिल्ली जनवरी 23 को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है।