दिल्ली विश्वविद्यालय में आज से शुरु हुआ ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अक्टूबर 4 से शुरु हो गई है। सुबह 10 बजे से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छात्र एडमिशन ले सकते है। इस दौरान सिर्फ वो छात्र एडमिशन ले पाएंगे जिनका पहली कट ऑफ में नंबर आ गया है। पहली कटऑफ जारी होने के बाद एडमिशन का मौका अक्टूबर 6 तक है। पहली कटऑफ अक्टूबर एक को जारी की गई थी।