
फोटो: Jagran
दिशा रवि के बचाव में उतरे राहुल और प्रियंका गांधी के साथ कई बड़े नेता
किसान आंदोलन से जुड़ी विवादित "टूलकिट" मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े नेताओं ने दिशा रवि को तुरंत रिहा करने की मांग की है। इसके साथ ही कार्यकर्ता-वकील निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इन दोनों पर आरोप है की इन्होने वही टूलकिट शेयर किया था, जो दिशा रवि ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।